फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : 80 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Wed, 04 Feb 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कसया रोड कोटवा चौराहा स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में जोड़े को आ​र्शिवाद
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र के कोटवा चौराहा स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 80 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें 73 हिंदू जोड़े ने एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए वहीं सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने की। इस दौरान परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण व उपायुक्त मनरेगा सतीश राव, मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, मंडल महामंत्री गौतम सिंह, मंडल अध्यक्ष रामपुर कारखाना प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि छह फरवरी को मेन रोड स्थित उत्सव लॉन सलेमपुर में 151 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें विकास खंड सलेमपुर, लार, बनकटा, भाटपाररानी, बरहज, भागलपुर के साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायत सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, गौरा और बरहज क्षेत्र के जोड़े शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में सीधे भेजे जाते हैं। 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाती है तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें