फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन व्यवसायी की गला काट कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकन व्यवसायी की गला काट कर हत्या
विज्ञापन

देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में हाइवे पर पुल के नीचे मंगलवार की सुबह कसया निवासी युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने तार से गला काटकर हत्या कर दी थी। शव की पहचान होने के बाद दोपहर में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है। एसपी, एएसपी और सीओ सदर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के पर्दाफाश लिए एसपी ने एसओजी को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हेतिमपुर में एनएच-28 पर पश्चिमी पुल के नीचे सुबह शौच करने गए कुछ लोगों ने युवक का शव देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक काले रंग की हाफ टीशर्ट, बांह पर धानी कलर की पट्टी और नीले कलर का हाफ नेकर पहने था। गले को एक तार से काटा गया था और तार गले में ही फंसा मिला। शव के पास से खून गिरा था। गले से निकले खून को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या सोमवार देर रात ही की है। वहां भूमि पर गिरे खून से ऐसा लग रहा है कि हत्या वहीं की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन, दोपहर बाद शिनाख्त हो सकी। उसकी पहचान कुशीनगर के कसया के दीनदयाल उपाध्याय मोहल्ला निवासी सुकुरूल्लाह मंसूरी (35) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, कसया में वह चिकन बेचता था। रात में वह घर नहीं आया था। उनका मोबाइल मिलाने पर स्विच ऑफ बता रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। एसपी डॉ श्रीपति मिश्र, एएसपी राजेश कुमार, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने मौके का निरीक्षण किया। एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि शव की पहचान के बाद शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें