बरहज तहसील के बेनी पिपरा गांव में चिकेन पॉक्स महामारी के रूप में फैल गया है। गांव के दो दर्जन से अधिक लोग इससे पीड़ित बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा के लोग बेखबर हैं। इसको लेकर गांव में खलबली का माहौल है।
भागलपुर ब्लॉक के बेनी पिपरा गांव में कई परिवारों के लोगों के शरीर पर एक सप्ताह से बुखार के बाद फफोले निकल आए हैं। लोग इसे इलाज कराने की बजाय झाड़ फूंक में लगे हैं। वहीं चिकित्सक के मुताबिक यह चिकेन पाक्स के लक्षण दिख रहे हैं।
एक सप्ताह के भीतर पिड़ित लोगों में अंश (4) पुत्र रणजीत, शालू (16) पुत्री अवधेश, शिवम (18), हरिओम (20) पुत्र अवधेश ,शुभम (17) पुत्र योगेन्दर, पिन्टू (20) पुत्र बैरिस्टर, निशा (16) पुत्री बैरिस्टर, डिम्पल (22) पुत्री गुडडू , सोनम (10) पुत्री मनोज ,मीना (35) पत्नी मनोज, सत्यम (5) पुत्र बशिष्ट, सुप्रिया (10) पुत्री कृष्ण, पल्लवी (7), नन्दनी (6), किशन, काजू (30) पुत्र लोटन , सुरेन्दर पुत्र राजधारी, शिवम (25) पुत्र जवाहर ,रीना (35) पत्नी वशिष्ट, धरमेन्दर (37) पुत्र इन्द्रदेव, रेनू (5) पुत्री बैरिष्टर , टिपू (12), रीतू (14), गुडडू, अंजनी (48) पत्नी मनोज ,परी( 6), बिमलेश (18) पुत्र तेज बहादुर, रामजी (50) पुुत्र भोजा, संगीता (10) पुत्री झिंगुर आदि शामिल हैं।
इस बाबत बरहज पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय चंद ने बताया कि चिकेन पाक्स के लक्षण हैं। यह भागलपुर पीएचसी के अंतर्गत आता है। वहीं के डॉक्टर इलाज के लिए जाएंगे।