फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रतियों ने किया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्रतियों ने किया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
विज्ञापन

देवरिया। सूर्योपासना के महापर्व छठ पर व्रती महिलाओं ने बृहस्पतिवार को खरना किया। पूरे दिन उपवास रहकर व्रती महिलाओं ने गुड़-चावल से बने रसियाव को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। पूजन सामग्री जुटाई गई। लोक आस्था के चार दिवसीय पर्व के दूसरे दिन प्रमुख बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। शहर में कई बार जाम की स्थिति बनी। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। देर शाम तक नदी घाटों पर सफाई का काम चलता रहा।
महिलाएं पूरे उत्साह के साथ व्रत की तैयारियों में जुटी हैं। कोरोना संक्रमण के बावजूद व्रतियों के उमंग पर कोई असर नहीं है। श्रद्धालुओं ने शहर के मालवीय रोड, मोतीलाल रोड, हनुमान मंदिर रोड, सिविल लाइन, छहमुखी चौराहा, सब्जी मंडी आदि प्रमुख बाजारों में खरीदारी की। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व है। उधर शहर के परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर सरोवर सहित अन्य नदी-घाटों पर छठ वेदी बनाने, रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई का कार्य चलता रहा। लोगों ने अपनी- अपनी वेदियों की पुन:पेंटिंग की और उस पर नाम, पता लिखने के बाद स्वास्तिक का निशान भी बनाया।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
व्रती महिलाएं शुक्रवार को महापर्व के तीसरे दिन निर्जला व्रत रहकर शाम को अस्त होते सूर्य को विधि-विधान से अर्घ्य देंगी। ज्योतिषाचार्य पं.विवेक उपाध्याय एवं रिलीजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आचार्य पं.शरद चंद मिश्र ने बताया कि 20 नवंबर को सूर्योदय 6.39 बजे और षष्ठी तिथि का मान संपूर्ण दिन और रात 2.02 बजे तक ही है। सायंकाल सूर्यास्त के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। शुक्रवार को सूर्यास्त का समय 5.21 बजे है। यही अर्घ्य देने का सबसे शुभ मुहूर्त है। षष्ठी व्रत के तृतीय दिन ही रात्रि जागरण कर अगले दिन अरुणोदय काल में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण
देवरिया। छठ महापर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर हनुमान मंदिर सरोवर, परमार्थ पोखरा सहित शहर के अन्य प्रमुख घाटों का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थलों पर लगाए जाने वाले पुलिस फोर्स के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।
फोटो
भाटपाररानी में जाम से जूझते रहे लोग
भाटपाररानी। छठ महापर्व पर सड़क के किनारे लगी दुकानों और खरीदारों की उमड़ी भीड़ को लेकर बृहस्पतिवार को नगर में पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। बीमार महिलाओं को लेकर एंबुलेंस भी घंटों फंसी रही। इस दौरान पुलिस भी नदारद रही। जाम के चलते बेलपार चौराहे से सलेमपुर मार्ग, भिंगारी बाजार मार्ग, भाटपार रानी नगर मार्ग में कई किलोमीटर की दूरी तक लोग जाम में फंसे रहे। सबसे ज्यादा परेशानी छठ की खरीदारी करने वाहन लेकर आए लोगों को हुई। शाम को जाम समाप्त हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया कि जाम से निजात के लिए प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

खरीदारी के लिए चौराहों पर उमड़ी भीड़
देसही देवरिया। क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर प्रमुख चौराहों पर बृहस्पतिवार को रौनक बढ़ गई। हर जगह दुकानों पर खरीदारी के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। गांव के लोग घाटों की साफ-सफाई में लगे रहे। पिपरा मदन गोपाल, महुआडीह, हरैया बसंतपुर, रामपुर गौनरिया, हेतिमपुर, बरवां मीरछापर, नौतन हथियागढ़, आनंदनगर आदि चौराहों पर देर शाम तक खरीदारी के लिए महिलाएं जुटी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें