तरकुलवा। कस्बा के जनता इंटर कॉलेज तरकुलवा के प्रांगण में कारगिल शहीदों की याद में चल रहे अबरार अहमद राज्य स्तरीय फुटबॉल महाकुंभ के चौथे दिन शनिवार का मैच छपरा और भाटपार रानी की टीमों के बीच खेला गया। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में छपरा ने पेनल्टी शूट में भाटपार रानी को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभासद रफीक अंसारी, डॉ. नूरुद्दीन सिद्दीकी, वारिश अख्तर, वशीउल्लाह सिद्दीकी, पंकज यादव आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 40-10-40 मिनट के इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस रोमांचकारी मुकाबले में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को शिकस्त देकर गोल करने का प्रयास किया लेकिन अंत तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई।
इसके बाद निर्णायकों ने पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया, जिसमें छपरा की टीम ने भाटपार रानी को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका में आयशा, नेहा व पिंकी रहीं। कमेंट्री अंगद तिवारी व मुराद अली ने किया।
इस दौरान स्टार स्पोर्ट के प्रोपराइटर अजहर, टाइगर खान, बृज विहारी गुप्ता, नसीर अहमद, खुशरूद्दीन सिद्दीकी, असरार अहमद, हजरत अली, अरमान, आमिर, वसीम सिद्दीकी, शैलेष यादव, भोलू मोदनवाल, इबरार अहमद, जलालुद्दीन सिद्दीकी मौजूद रहे।