फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छपरा ने गोपालगंज को 4–1 से रौंदकर अगले दौर में किया प्रवेश

Sat, 17 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर नगर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित खेल ग्राउंड पर शनिवार को स्वर्गीय हरिवंश मणि स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला बिहार प्रांत की छपरा और गोपालगंज की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इस मुकाबले में निर्धारित समय तक कोई नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन ट्राई ब्रेकर में छपरा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोपालगंज को 4–1 से शिकस्त देकर अगले चक्र में जगह पक्की कर ली।
मैच का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बीआरडीपीजी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. गंगा शरण पांडेय और नारायण मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

पहले हाफ से ही दोनों टीमों ने तेज़ रफ्तार और आक्रामक खेल दिखाया। मिडफील्ड में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपरों की सतर्कता के चलते कोई भी टीम गोल का खाता नहीं खोल सकी। दूसरे हाफ में भी हालात जस के तस रहे। कई सुनहरे मौके बने, पर गेंद बार-बार गोल पोस्ट से दूर रह गई। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने पर मुकाबला ट्राई ब्रेकर तक पहुंचा। यहां छपरा की टीम ने आत्मविश्वास और सटीक निशानेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। छपरा ने चार गोल दागे, जबकि गोपालगंज की टीम दबाव में बिखर गई और केवल एक गोल ही कर सकी।
निर्णायक मंडल में क्रीड़ा भारती कोऑर्डिनेटर श्रीराम यादव, आशा खातून, हीरा निषाद, पिंकी अमरचंद मैराडोना और राजकुमार मद्धेशिया शामिल रहे। मैच की जोशीली कमेंट्री अब्दुल रब ने की, जबकि संचालन अमित मणि त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर आयोजक मंडल के सुयश मणि त्रिपाठी, अजय कुमार त्रिपाठी, धनेश मणि त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव एडवोकेट, सभासद कपिल देव यादव, लालमन यादव, मुन्ना यादव, डब्लू बरनवाल, राघवेंद्र तिवारी, राजन गुप्ता, शेषनाथ गुप्ता, राजन मणि, रामचंद्र मद्धेशिया, प्रवीण दुबे, दिलीप कुमार, टुन्नू मल्ल, विनय शर्मा, रवि सिंह, अनूप बरनवाल, गोवर्धन चौहान, आकाश पांडेय, टिंकू दुबे, सनी प्रजापति, सनी पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें