देवरिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को जिले में विभिन्न दुकानों की जांच कर खाद्य पदार्थों के 27 नमूने लिए। इसे खाद्य सचल प्रयोगशाला में जांचा गया। छेने की मिठाई की एक नमूना फेल हो गया। इसमें बाह्य पदार्थ पाए गए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में टीम ने सलेमपुर तहसील के खुखुंदू चौराहे के प्रतिष्ठानों से 27 नमूनों का मौके पर ही विश्लेषण किया।
छेना मिठाई का नमूना फेल होने पर संबंधित दुकानदार को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सहायक आयुक्त हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जांच के उपरांत उपस्थित कारोबारियों को नमूनों की जांच रिपोर्ट मौके पर ही उपलब्ध कराते हुए परिणामों से अवगत कराया गया। खाद्य सचल प्रयोगशाला को देखकर आसपास के नागरिक एवं उपभोक्ता भी बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।