फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर नगर में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक

Thu, 16 Jul 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तहसील सभागार में व्यापारी बंधु की बैठक तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिकारियों ने समस्याओं पर चर्चा की। जाम की समस्या को देखते हुए नगर में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि नगर में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगना जरूरी है। दिन में 10 चक्का ट्रकों के आने से जाम लग जा रहा है। व्यापारी नेता मनोज भाटिया, रमेश कुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, रमापति शुक्ल, तेज प्रताप गुप्ता आदि ने कहा कि मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ती जाती है।
सबसे अधिक जाम ठेले और ई-रिक्ता वाले लगा रहे हैं। अस्पताल का मुख्य गेट ठेले वालों से जाम रहता है। इन लोगों ने जाम की समस्या से निजात के लिए दिन में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने और ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

सहमति के बाद अधिकारियों ने सुबह आठ से रात आठ बजे तक नगर में 10 चक्का ट्रक और बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया। तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने व्यापारी बंधुओ की बैठक में लिए गए निर्णय का नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाईपास पर पुलिस विकेट लगाकर दिन में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश रोका जाए। पटरी पर कब्जा जमाए लोगों पर कार्रवाई की
। इस दौरान नगर पंचायत के ईओ नीतेश गौरव, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह, सभासद टिंकू पांडेय आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें