फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नकल माफिया बेलगाम...आठ केंद्रों में बंद रहे कैमरे

विज्ञापन
कंट्रोल रूम से की जा रही बोर्ड परीक्षा की निगरानी।
विज्ञापन
देवरिया। बीते 20 फरवरी को यूपी बोर्ड इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान जांच में आठ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं। इस पर सख्ती दिखाते हुए डीआईओएस ने इन केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग तलब करते हुए नोटिस जारी किया है। इनमें एक केंद्र से बीते वर्ष कुछ परीक्षार्थी जिले की टॉप टेन की सूची में भी स्थान पा चुके हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, यह गड़बड़ी 20 फरवरी को द्वितीय पाली में इंटर अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान पकड़ी गई। जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से जब केंद्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही थी, तब इन विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे ऑफलाइन या बंद मिले।
इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए इन केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर डीवीआर की रिकार्रिंग पेन ड्राइव में देने को कहा है। इन केंद्रों में सैयद मीर इब्राहीम गर्ल्स इंटर काॅलेज, करजहां में शाम 4:30 से 5:10 तक कैमरा बंद पाया गया।
विज्ञापन

श्री ठाकुर प्रसाद गणतंत्र इंटर कॉलेज, देसही देवरिया दोपहर 3:05 से 3:22 तक परीक्षा के दौरान कैमरा बंद पाया गया। वहीं राम कन्हैया बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल, हरैया बसंतपुर में शाम 4:35 से 5:00 तक कैमरा बंद मिला।
श्री देवधारी यादव इंटर काॅलेज, मुंडेरा में शाम 4:30 से 5:00 तक कैमरा बंद पाया गया। वहीं मोहम्मद मीर अली मेमोरियल शिक्षा निकेतन, कोठिलवां में शाम 4:30 से 5:00 तक कैमरा बंद मिला। इसी तहर मंजूर अली इंटर काॅलेज, करजहां में दोपहर 3:33 से 3:54 तक कैमरा बंद पाया गया। इन्द्रणी विश्वनाथ त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंं दोपहर 2:30 से 2:49 तक बंद कैमरा बंद पाया गया। साथ ही श्री राधेकृष्ण इंटर काॅलेज, पथरदेवा में शाम 4:30 से 4:49 तक की अवधि में कैमरा बंद पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें