देवरिया। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरवा में बीएड द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। बीआरडीपीजी काॅलेज में जिले के नौ महाविद्यालयों का बीएड का सेंटर आया है। दोपहर एक से चार बजे तक बीएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के पहले दिन स्कूल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप विषय की परीक्षा चल रही थी।
परीक्षा में शुचिता का कड़ाई से पालन करते हुए महाविद्यालय के आंतरिक उड़ाका दल में शामिल प्रो. रजनीश कुमार और प्रो. हरिशंकर गोविंद राव ने सघन जांच किया।
इस दौरान बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय के एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस छात्र को महाविद्यालय के प्राचार्य और केंद्राध्यक्ष प्रो. प्रताप नारायण सिंह रस्टिकेट कर दिया। परीक्षा के पहले दिन हुई इस कार्रवाई से परीक्षार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है।