गौरी बाजार। बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम लखनचन में घर में लगे बिजली के बोर्ड की दुरुस्त करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। मेडिकल काॅलेज देवरिया ले जाते समय उसकी मौत हो गई।ग्राम लखनचन निवासी रामसिधारे (34) दिल्ली से एक दिन पहले भतीजी की शादी में गांव आया था। रविवार की रात बरात आने वाली थी। घर-परिवार में खुशी का माहौल था। इसी बीच रामप्यारे घर में लगे बिजली के बोर्ड में आई खराबी को दुरुस्त करने लगा।इसी बीच करंट की चपेट में आ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। संवाद