फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने जांची कचहरी परिसर की सुरक्षा

विज्ञापन
देवरिया कचहरी परिसर में एसपी और सीओ के नेतृत्तव में चेकिंग हुई। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने जांची कचहरी परिसर की सुरक्षा
विज्ञापन

देवरिया। लखनऊ कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार को हुए बम विस्फोट की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहचरी की सुरक्षा जांची। डॉग स्क्वाड ने भी परिसर में भ्रमण किया। हालांकि यहां सब कुछ ठीक मिला। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संजीव लोधी पर कचहरी परिसर में ही बदमाशों ने बम फेंक दिया। इससे वह और कई अन्य अधिवक्ता घायल हो गए। कचहरी परिसर में बम विस्फोट किए जाने की सूचना के बाद एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, आरआई प्रकाश चंद्र पांडेय, सदर कोतवाल टीजे सिंह, रामपुर कारखाना इंस्पेक्टर जयंत सिंह के साथ पुलिस फोर्स, पीएसी बल और डॉग स्क्वाड को जांच के लिए भेज दिया। दोपहर बाद सभी ने कहचरी परिसर के कोने-कोने की जांच की। कुछ देर बाद ही एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र भी पहुंच गए। उन्होंने फोर्स के साथ कचहरी परिसर स्थित हवालात और अन्य स्थानों की जांच की। परिसर में स्थित एक दुकान के सामने कचरा देखकर उन्होंने दुकानदार को फटकार लगाई। बोले यदि इसी में कोई कुछ रख दे तो क्या करेंगे। उन्होंने इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। कचहरी के हर गेट पर ड्यूटी पर तैनात एसआई और कांस्टेबल को सुरक्षा के आवश्यक निर्देश दिए। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि यहां सब कुछ ठीक मिला है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव की अध्यक्षता में बैठक कर इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि लचर कानून-व्यवस्था के चलते कचहरी परिसर में बम विस्फोट जैसी घटना हुई है। उन्होंने कचहरी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जाने की बात कही। बैठक में सुशील कुमार मिश्र, काजी मोहम्मद आमीर, राधेश्याम पाठक, विजयशंकर तिवारी, अनिल सिंह, सुरेंद्र राव, बालमुकुंद सिंह, जटाशंकर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें