एसपी प्रभाकर चौधरी मेहरौना पुलिस चौकी से होने वाली वसूली की जांच करने के लिए मंगलवार की रात पहुंचे थे। निरीक्षण में ट्रक से एक सिपाही रुपये लेते पकड़ा गया जबकि अन्य सोते हुए मिले थे।
चेकपोस्ट वसूली की पुष्टि पर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया और लार एसओ समेत 12 सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई विभाग में खलबली मची है।
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में रसूखदारों तक पहुंचती थी चौकी की काली कमाई शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एसपी ने खबर का संज्ञान लिया।