फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारियों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारियों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। धान क्रय केंद्रों पर खरीदारी में मिल रही शिकायतों को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक की। उन्होंने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को समय से केंद्र खोलने के साथ किसानों का धान खरीदने को निर्देशित किया। कहा कि धान खरीद में लापरवाही पर प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खरीदे गए धान का मूल्य किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में धान खरीदने को 11 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक धान क्रय केंद्रों का रकबा के हिसाब से खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुछ जगहों पर किसानों ने धान की खरीदारी में लापरवाही किए जाने की शिकायत की थी। जिसके निस्तारण के लिए प्रभारियों को बुलाया गया। यदि धान क्रय करने और किसानों का भुगतान करने में लापरवाही मिली तो प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को हर सुविधा मिलनी चाहिए। खाद, बीज केंद्रों से उपलब्ध कराने के बाद किसानों के फसलों की खरीदारी में पूरी सावधानी बरती जा रही है। नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि धान क्रय केंद्रों की जांच की जा रही है। प्रभारियों द्वारा धान खरीद के रिपोर्ट की भी समीक्षा की जा रही है। धान खरीद के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही किसानों के खाते में रकम आनी शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार रामाश्रय, पारस नाथ वर्मा, ऋषिकेश सिंह, विजय नरायण शर्मा, अभिषेक तिवारी, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें