फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव : खांसी और गले में संक्रमण के बढ़े मरीज

Wed, 05 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मौसम में बदलाव और दिन में हवा चलने से उड़ रही धूल ने सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम में ठंड और धूल के कण सांस की नली में जाने से खांसी, आंख, गले में इंफेक्शन और नाक में खुजली सहित अन्य समस्याएं हो रही हैं। मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या इन दिनों बढ़ी है।
विज्ञापन

चेस्ट व श्वास विभाग में रोजाना 70 से 80 मरीज इससे पीड़ित पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। सुबह व शाम ठंड और दिन में तेज हवा से धूल उड़ रही है। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही ने अस्थमा और श्वास के मरीजों की दिक्कत बढ़ा दी हैं। सुबह की ठंडी हवा और धूल के कण नाक से अंदर जाने से पुराने मरीजों को श्वास संबंधी परेशानी हो रही है।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के चेस्ट व श्वास विभाग की ओपीडी में करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीजों इलाज कराने पहुंचे थे। विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि इनमें सांस व एलर्जी से पीड़ित करीब 70 से 80 मरीज थे। इसके अलावा टीबी व अन्य मरीज थे। डॉक्टर ने दवा के साथ जांच व सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें