फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चंद्रावती हत्या कांड, रिमाइंडर के एक साल बाद भी नहीं पहुंची रिक्रिएशन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीन रिक्रिएशन के भरोसे स्थानीय पुलिस
विज्ञापन


बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यवसायी के घर में घुसकर पत्नी की हत्या कर लूट की वारदात को दिया था अंजाम


लार नगर के शास्त्री नगर वार्ड में डेढ़ वर्ष पहले हुई थी घटना
लार। कस्बे के शास्त्री नगर वार्ड में डेढ़ साल पहले हुई किराना व्यावसायी की पत्नी चंद्रावती हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस को घटनास्थल पर दुबारा सीन क्रिएट करना था। इसके लिए रिक्रिएशन टीम को बुलाने के लिए पत्र भी भेजा गया। लेकिन आज तक न तो टीम आई, न ही घटना का खुलासा हुआ।
व्यवसायी घनश्याम गुप्ता के परिवार के सभी सदस्य 13 नवंबर 2024 को काम पर गए थे। घर में अकेली 60 वर्षीय पत्नी चंद्रावती देवी थी। इसी बीच घर में घुसे बदमाशों ने सिर में बाई तरफ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। घर के दूसरे फ्लोर पर रखे अलमारी को तोड़ 10 लाख रुपये नकद सहित सोने के जेवरात लूट बदमाश फरार हो गए थे। तत्कालीन एसपी संकल्प शर्मा ने इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी को हटाकर इंस्पेक्टर उमेश बाजपेयी को थाने की कमान सौंपते हुए घटना के खुलासे का निर्देश दिया। छह माह तक पुलिस की आठ टीमें बिहार के गोपालगंज, सिवान और यूपी के हरदोई समेत कई जिले में बदमाशों की तलाश में घूमती रही। साथ ही आस पास सहित कस्बे के अलग अलग वार्ड के 500 से अधिक लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज किया। इसके अलावा अब तक दो हजार से अधिक नंबरों का काल डिटेल्स खंगाला जा चुका है। लेकिन घटना से जुड़ा कोई अहम सुराग हाथ नहीं लग सका। यह देख अधिकारियों ने क्राइम रिक्रिएशन टीम को मौके पर बुला वारदात के दिन का क्राइम सीन रिक्रिएट कराने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस को भी लगा कि मौके पर सिन क्रिएट होने के बाद बदमाशों तक पहुंचना आसान हो जाएगा, लेकिन आज तक लखनऊ से टीम लार नही पहुंची। जबकि रिमाइंडर भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-




पुलिस टीम गोपनीय तरीके से बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। रिक्रिएशन टीम क्यों नहीं पहुंची इसके लिए दुबारा संपर्क कर बात किया जाएगा।

सुनील कुमार सिंह, एएसपी देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें