फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए ब्लाकवार मतगणना केंद्र चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए ब्लाकवार मतगणना केंद्र चिह्नित
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क हैं। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। मतगणना केंद्रों चिह्नित कर लिया गया है। विकास खंडवार होने वाली मतगणना के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मुकम्मल व्यवस्था करने में अधिकारी व कर्मचारी लगे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव कराने में दिक्कत न हो।
इस बार प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए एक साथ मतदान होगा। संभावित उम्मीदवार संपर्क कर ग्रामीणों को अपने पक्ष में करने लगे हैं। वहीं प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। एक तरफ आरक्षण का कार्य चल रहा है वहीं अन्य तैयारी भी चल रही है। इसके मद्देनजर मतगणना केंद्रों का चयन कर लिया गया है। इसके तहत ब्लाकवार 16 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अधिकांश इंटर कालेजों को शामिल किया गया है। हालांकि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सासीडीओ शिव शरणप्पा जीएन ने जिला विद्यालय को निर्देश दिया है कि मतगणना केंद्रों का बोर्ड परीक्षा के लिए चिह्नित किए गए परीक्षा केंद्रों से मिलान कर लें, यदि कोई विद्यालय बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया हो तो इसकी सूचना 26 फरवरी तक जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

...........
ये बनाए गए मतगणना केंद्र
देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विकास खंडवार मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विकास खंड
देसही देवरिया में ठाकुर प्रसाद राव गणतंत्र इंटर कालेज, भाटपाररानी में बाबा राघवदास कृषक इंटर कालेज, देवरिया सदर महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज, सलेमपुर में बापू इंटर कालेज, भागलपुर में बीजीएम इंटर कालेज, बरहज में हर्षचंद्र इंटरमीडिएट कालेज, बनकटा में स्व. बब्बन सिंह इंटर कालेज रतसिया कोठी, लार में स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मठलार, बैतालपुर में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय औराचौरी, गौरीबाजार में चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज देवगांव, भलुअनी में अभयनंदन शिक्षण संस्थान, शिवधरिया, रुद्रपुर में सतासी इंटर कालेज, पथरदेवा में महाराणा प्रताप इंटर कालेज कुुर्मीपट्टी, रामपुर कारखाना में अशोक इंटर कालेज, भटनी में सुभाष इंटर कालेज तथा तरकुलवा में शहीद रामचंद्र इंटरमीडिएट कालेज, बसंतपुर धुसी को मतगणना केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के लिए विद्यालयों को केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए डीआईओएस को निर्देश दिया गया है कि बोर्ड परीक्षा के लिए चिह्नित परीक्षा केंद्रों से मिलान कर लें कि कोई विद्यालय परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित तो नहीं किया गया है, इसकी सूचना शीघ्र उपलब्ध कराएं। -शिव शरणप्पा जीएन, सीडीओ/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें