फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीडीओ ने मनरेगा कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी/बनकटा। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को भटनी और बनकटा विकास खंड में मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से ग्राम पंचायत नूनखार व खजुरी करौता और बतरौली में निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खजुरी करौता में पारस यादव के घर से विशाल तिवारी के घर तक इंटरलॉकिंग, मेन पिच रोड से मैनेजर यादव के घर तक चकरोड और नहर पुलिया से रामकृपाल यादव के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। वहीं बतरौली में भी विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। सीडीओ ने निर्माण कार्यों को मानक के अनुरूप और समय से पूरा कराने के निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रत्येक कार्यस्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड लगाने पर जोर दिया गया, ताकि योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे। गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्राम पंचायत नूनखार में आंगनबाड़ी केंद्रों व अन्नपूर्णा भवन का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को भवनों के रखरखाव और उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। वही सीडीओ ने बनकटा ब्लॉक में आयोजित चौपाल में विकास कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें