फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीबीएसई की परीक्षाएं आज से जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए

Mon, 16 Feb 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में सीबीएसई की परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो रही हैं। इसमें जिले भर में एक दर्जन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में सरस्वती विद्या मंदिर उमानागर देवरिया को नोडल सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले भर के केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा के लिए सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया, पीडी एकेडमी, नेशनल पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, गुरुकुल मिशन, नवजीवन पब्लिक स्कूल, एसबीटी गौरी बाजार, सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरिया, केंद्रीय विद्यालय चेरो, सेंटपाल स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर स्कूल सलेमपुर व सेंट जोसेफ स्कूल भाटपार रानी को सेंटर बनाया गया है।
परीक्षा की निगरानी सीबीएसई के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा सीएमटीएम एप द्वारा की जाएगी। इसके तहत सीबीएसई ने अलग से प्रत्येक सेंटरों पर एक आब्जर्वर नियुक्त किया है। यह परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि जिले के सभी सेंटर पर ऑब्जर्वर एवम केंद्राध्यक्ष की संयुक्त रूप से उपस्थिति में परीक्षा सामग्री और पेपर परीक्षा से पूर्व आकर रिसीव करना है।
विज्ञापन

परीक्षा समापन के पश्चात समय सीमा के अंदर नोडल सेंटर पर जमा कराना भी सुनिश्चित करना जरूरी है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटो काॅपी की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें