फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97.4% लाकर प्रखर बना CBSE का हीरो: 12वीं में लहराया परचम, अब UPSC पूरा कर करेगा देश की सेवा

Thu, 14 May 2026 02:11 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

शहर के देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 34 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है। इस विद्यालय की जोया सेराज ने 96% अंक, मानसी मद्धेशिया ने 95.8% अंक अर्जित किया है। विकास यादव ने 94.8%, कृतिका पटवा ने 94.4%, सबा अतीक ने 94.2%, शाइना शेख ने 93.6%, मनीष कुमार यादव 94%, आयुष देव 93%, समीर अंसारी 92.8%, आशुतोष गुप्ता 92.8% समेत 34 छात्र छात्राएं 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन
टॉपर प्रखर कुमार मिश्र समेत अन्य बच्चों को बधाई देते सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य बीेके शुक्ल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। शहर से लेकर कस्बों तक के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया। 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र प्रखर कुमार मिश्र ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं, सीनियर सेकेंडरी की जोया सेराज ने 96 प्रतिशत अंक हासिल की है।

विज्ञापन


भाटपार रानी क्षेत्र के बरकटा मिश्र के रहने वाले प्रखर कुमार मिश्र के पिता विभव कुमार मिश्र गुजरात में व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी मां अनिता मिश्रा गृहिणी हैं। प्रखर ने कहा कि उसका सपना यूपीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाना है, ताकि देश और समाज के लिए बेहतर कार्य कर सके।

कहा कि मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया। मैं आगे भी पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखूंगा। उनका लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर देश सेवा करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके शुक्ला ने प्रखर की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रखर शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहा है।

प्रधानाचार्य बीके शुक्ला ने कहा प्रखर ने विद्यालय का मान बढ़ाया है। हमें उसकी सफलता पर गर्व है। वह भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। प्रखर की सफलता से विद्यालय के अन्य छात्र भी उत्साहित हैं और उसे प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। शहर के देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल के 34 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है।

इस विद्यालय की जोया सेराज ने 96% अंक, मानसी मद्धेशिया ने 95.8% अंक अर्जित किया है। विकास यादव ने 94.8%, कृतिका पटवा ने 94.4%, सबा अतीक ने 94.2%, शाइना शेख ने 93.6%, मनीष कुमार यादव 94%, आयुष देव 93%, समीर अंसारी 92.8%, आशुतोष गुप्ता 92.8% समेत 34 छात्र छात्राएं 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किए हैं।

सनबीम स्कूल देवरिया के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10 मेधावियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। विद्यालय की वाणिज्य वर्ग की मेधावी छात्रा रिया मिश्रा ने 95%अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान, जीव विज्ञान वर्ग के मेधावी छात्र सुंदरम कानू ने 94.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा मानविकी वर्ग की छात्रा अवनी सिंह ने 94.2% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

मानविकी वर्ग के छात्र रमा रमन मिश्रा 93% और देवांशी तिवारी 92.2%, जीव विज्ञान वर्ग की छात्रा वर्षा राय 93%और श्रेयाश्री राय 90.2%, गणित वर्ग के छात्र अक्षय प्रताप राय 92% और कुणाल सिंह 90.4% तथा वाणिज्य वर्ग की छात्रा अदिति सिंह ने 91% अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परचम लहराया।

परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्रों,अभिभावकों एवं शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय की उपनिदेशिका नीतू मिश्रा और प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ला ने सभी मेधावियों को माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर उनको सम्मानित किया। निदेशक अवनीश मिश्रा ने शुभकामनाएं दी हैं।

यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा आकांक्षा कुशवाहा ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

इसके साथ ही नरगिस सिद्दीकी ने 86%, आलिया अंसारी ने 85% तथा मानवी जयसवाल ने 82% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की। इसी क्रम में वर्तिका गिरी ने 81%, संस्कृति जायसवाल एवं रफत जमाल ने 80-80% अंक प्राप्त किया। प्रेम जागृति विद्यापीठ के छात्र अभिनव मिश्रा ने 12वीं की परीक्षा में 94.2 अंक प्राप्त किया है।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपार रानी के छात्रों ने लहराया परचम
भाटपार रानी। सीबीएसई बोर्ड के इंटर की परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हो गया। इस बार भी सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। परीक्षा में सिल्क पांडियान 96.6 %, खुशबू राय 92.2%, आयुषी तिवारी 92.2%, उत्सव कुशवाहा 92%, संस्कृति मिश्रा 91.8%, कृतिका सिंह 91.4%, असलम अंसारी 90.4%,आयुषी त्रिपाठी 92.2%, श्रेया 87.2%, अर्पित 87% पलक 86 .8% अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर निदेशक रितेश चंद्रा, शैक्षणिक प्रशासिका का सीना चंद्रा एवं प्रधानाचार्य राकेश मिश्रा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें