फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं मौत का कारण, विसरा सुरक्षित

Thu, 24 Sep 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। मंगराईच गांव के 30 वर्षीय टेंट कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित किया गया है। नाक-मुंह से झाग आने पर परिजनो ने जहर खुरानी होने की आशंका पर पोस्टमार्टम करवाया था।
विज्ञापन

घटना के तीसरे दिन भी मासूम बेटा-बेटी पिता की मौत से अनजान बने हुए है। मां से फोन पर पिता से बात कराने की जिद कर रहे है। मंगराईच गांव निवासी रामानंद राजभर के दूसरे नंबर का बेटा राहुल राजभर गांव में रहकर टेट का कारोबार करता था। रविवार की रात बर्थडे पार्टी से दावत खाकर लौटने के बाद आधी रात में उसकी तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया भागे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि परिजन को जहर खुरानी की आशंका थी। इसी के चलते पोस्टमार्टम कराया गया है मगर रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें