फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार टूटने से गोदाम समेत तीन दुकानों में लगी आग, 40 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर तार टूटने से गोदाम समेत तीन दुकानों में लगी आग, 40 लाख का नुकसान
विज्ञापन

देवरिया। शहर के लकड़ी हट्टा में मंगलवार की भोर में बिजली का तार टूटने लकड़ी के गोदाम और दो अन्य दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के लोग सहम गए। आग धीरे-धीरे बेकाबू हो रही थी। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग की घटना में तकरीबन 40 लाख के नुकसान का अनुमान है।
भलुअनी गांव निवासी ध्रुव नारायण सिंह गरुणपार मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहते है। उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे स्थित लकड़ी हट्टा में फर्नीचर की दुकान खोल रखी है। बगल में शहर के आशुतोष सिंह की भी दुकान है। वहीं पर हीरा लाल कनौजिया कपड़ा प्रेस करते हैं। भोर में लकड़ी की दुकान व गोदाम के ऊपर से जर्जर विद्युत तार टूट कर गिर गया। इससे निकली चिंगारी से दुकान में आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। गोदाम में रखी लकड़ी, फर्नीचर धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें देख कर राहगीर और आसपास के लोग शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगे। पर आग पर बढ़ती गई और मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी तो चार गाड़ियां मौके पहुंचीं। करीब तीन घंटे के प्रयास बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दुकानदार ध्रुव नारायण सिंह के करीब चार लाख के फर्नीचर, दस लाख की लकड़ी व दो स्कूटी जल गई। भुजौली कालोनी में रहने वाले कुशीनगर के आशुतोष सिंह की 20 लाख रुपये के साखू व सागौन की लकड़ी राख हो गई। शहर के चकिया ढाला निवासी हीरालाल कन्नौजिया की गुमटी में आग लगने से पचास से अधिक कपड़े, पांच जेवर, करीब 15 हजार रुपये नकदी जल गए हैं।
विज्ञापन

किसी दुकानदार के पास अग्निशमन का इंतजाम नहीं
देवरिया। शहर के लकड़ी हट्टा में करीब पचास से अधिक दुकानें लकड़ी की है। पर किसी के पास अग्निशमन यंत्र नहीं है। इसके प्रति जिम्मेदार और दुकानदार दोनों बेपरवाह है। आग की लपटें देख लोगों को दिल्ली में हाल के दिनों में हुई घटना जेहन में कौंधने लगी। गरुणपार, रेलवे स्टेशन, भीखमपुर रोड पर आग की लपट देख लोग सहम गए थे। आग बुझाने के लिए अपने घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए थे। संयोग था कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आग अगर रेलवे लाइन तक पहुंचती तो ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो जाता।
शॉर्टसर्किट से लगी निजी अस्पताल में आग
देवरिया। शहर के न्यू कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की दोपहर मीटर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। अस्पताल के जेनरेटर का तार जलने लगा। कर्मचारियों के सूझबूझ से अस्पताल में मौजूद अग्नि शमन यंत्र के जरिए आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

न्यू कालोनी मोहल्ले स्थित डॉ. प्रमोद त्रिपाठी और उनकी पत्नी डॉ. दिव्या त्रिपाठी का चिरायु चाइल्ड केयर एंड मैटर्निटी सेंटर अस्पताल है। दोपहर में अस्पताल के बिजली मीटर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई और कुछ ही देर में जरनेटर का तार भी जलने लगा। जिसके कारण आसपास कर्मचारियों ने फायर बिग्रेड को सूचना दे दी। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें