फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, दबोचा गया, साथी भागा

Wed, 18 Nov 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के बेलडॉड़ मार्ग पर मुठभेड़ में घायल आरोपी को देखते एडीशनल एसपी और सीओ 
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के नकदह फुलवरिया गांव के पास मंगलवार की भोर करीब चार बजे गश्त पर निकली पुलिस और बाइक सवार पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के जजवलिया गांव निवासी हेमराज यादव दाएं पैर में गोली लगने से वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

उसका साथी सुरौली थाना क्षेत्र के वेदाचक शीतलपुरी गांव निवासी जैसराज बचकर भाग निकला। दो दिन पहले भलुअनी थाना क्षेत्र में पकड़े गए पशु तस्करों के साथी बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। घायल हेमराज यादव को भलुअनी पीएचसी से मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस भागे आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर ने फोन पर दो संदिग्धों के जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद भलुअनी पुलिस ने बेलडाड़-कठिनईया मार्ग पर घेराबंदी की। बताया जा रहा है कि उधर से गुजरे बाइक सवार हेमराज और जैसराज पुलिस को देख भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने इनका पीछा किया। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में हेमराज के दाहिने पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गया। उसका साथी जैसराज बाइक छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने आरोपी के पास एक बाइक, तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले शिवधरिया वार्ड के पास पुलिस ने पिकअप पर लदे छह गोवंश को मुक्त कराते हुए दो तस्करों का गिरफ्तार किया। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच हेमराज और जैसराज से मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि दोनों शिवधरिया वार्ड में पकड़े गए पशु तस्करों के साथी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें