फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार बाॅर्डर पर पकड़ा गया पशु तस्कर, 11 गोवंश छुड़ाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के समीप से पुलिस ने मंगलवार की सुबह पिकअप के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पिकअप पर लदे 11 गोवंश को मुक्त कराया।
विज्ञापन

पिकअप पर लदे दो की मौत हो गई थी। तस्कर दिलीप सोनकर निवासी करकटही थाना खुखुंदू के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
मंगलवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सीमावर्ती बिहार बाॅर्डर के रास्तों से गोवंशीय पशुओं को तस्कर बिहार भेज रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार की भोर में पुलिस गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान मठिया गांव के समीप एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से 11 गोवंशीय पशु लदे मिले। इनमें दो पशुओं की मौत हो गई थी, जबकि एक पशु की हालत गंभीर थी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक दिलीप सोनकर निवासी करकटही थाना खुखुंदू की तलाशी में उसके पास से अवैध असलहा मिला। बनकटा और रामपुर बुजुर्ग प्रतिनिधि के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार वाहन चालक के अलावा वाहन स्वामी दीपक राजभर निवासी जगदीशपुर थाना रसड़ा, बलिया एवं अभय यादव निवासी बांकी थाना करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें