फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मेहरौना बार्डर पर पकड़ा गया गोवंश लदा ट्रक, एक गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
पकड़े गए पशु। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देवरिया में चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में गुरुवार को लार पुलिस ने पशुओं से भरा एक ट्रक को पकड़ा। चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि चालक का एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वहीं ट्रक का पीछा कर रहे एक सिपाही बाइक से गिरकर चोटिल हो गया। जिसका इलाज लार सीएचसी में कराया गया। ट्रक से 28 गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने जब पशुओं को उतारा तो दो पशु मृत पाए गए। पोस्टमार्टम कराकर पशुओं को दफना दिया गया।

करीब छह दिन पूर्व मईल और लार पुलिस ने पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़ा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे चौकी इंचार्ज अमरनाथ सोनकर, हेड कांस्टेबल देवी शंकर त्रिपाठी, सिपाही बबलू गिरी, दीपक जायसवाल व कृष्णा कुमार बार्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि आजमगढ़ से एक ट्रक पर गोवंश लाद कर पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस घेराबंदी कर ट्रक का इंतजार करने लगी। इसकी भनक लगते ही चालक वाहन को चुरिया जाने वाली सड़क पर उतारकर बंधे के रास्ते मायापुर गांव के तरफ भागने लगा। वाहन का पीछा करते समय मेहरौना चौकी पर तैनात सिपाही बबलू गिरी की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक ग्रामीण समेत सिपाही घायल हो गया।

मौके का फायदा उठाकर चालक ट्रक रोड पर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक से 28 गोवंश बरामद किए। पुलिस ने खलासी आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना के फरिहा गांव निवासी रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध एसओ टीजे सिंह ने बताया कि पशुओं से भरा ट्रक व खलासी को पकड़ा गया है। इस मामले में गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें