फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच को लेकर युवक व स्वास्थ्य कर्मी में विवाद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच को लेकर युवक व स्वास्थ्य कर्मी में विवाद, हंगामा
विज्ञापन

देवरिया। बाबू मोहन सिंह जिला अस्पताल के इमरजेंसी के सामने कोरोना जांच केंद्र पर बृहस्पतिवार को एक युवक और स्वास्थ्य कर्मी के बीच विवाद हो गया। युवक के हंगामा करने पर वहां तैनात होमगार्डों ने मामला शांत कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए जांच प्रभावित रहा।
युवक का आरोप है कि बिना कतार के व्यक्ति की जांच का विरोध करने पर कर्मचारी विवाद करने लगे। जबकि स्वास्थ्य कर्मी ने युवक पर जल्द जांच करने को लेकर विवाद करने का आरोप लगाया है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी तारकेश्वर सिंह अपनी मां बच्ची देवी की आंख दिखाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचा। पर्ची कटाने के बाद कोविड की जांच के लिए अपनी मां को लेकर लाइन में खड़ा था। इसी बीच बिना नंबर के चार लोगों ने जांच करा लिया। इसका विरोध करने पर कर्मचारी भड़क गए। कहासुनी के दौरान युवक और स्वास्थ्यकर्मी में हाथापाई भी हो गई। हंगामा की जानकारी होने पर अस्पताल परिसर में तैनात होमगार्ड पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का आरोप था कि एक होमगार्ड ने युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद उसे इमरजेंसी पर ले जाकर समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर सीएमएस भी जांच केंद्र पर पहुंच गए। सीएमएस डॉ. आनंद मोहन ने बताया कि कोरोना जांच केंद्र पर युवक के हंगामा करने की सूचना मिली है। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें