बैठक बृहस्पतिवार को महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास में हुई।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक बृहस्पतिवार को महारानी चंडिका क्षत्रिय छात्रावास में हुई। इसमें ब्लॉक इकाईयों से उनके कार्यों का ब्योरा तलब किया गया। इसके साथ ही जातिगत सम्मेलन कराने वाले को चिन्हित करने का ऐलान किया गया। मंडल प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि हिंदू समाज को तोड़ने का काम चल रहा है। हिंदू परिवार से एक व्यक्ति को संगठन से जोड़ा जाएगा। ताकि असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब मिल सके।
जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि बरहज और रुद्रपुर इलाकों में बाढ़ से बचाव की कोशिश कागजों में की जा रही है। इसके मद में आवंटित रुपये का हिसाब किताब नहीं है। नदी के कटान से प्रभावित गांववालों के लिए राहत नहीं मुहैया कराई जा रही है। इसके चलते गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिसवालों की शह पर गौ तस्करी का धंधा चल रहा है। जिले के थानों की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए पहल नहीं की जा रही है।
इससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर 12 अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गिरधारी तिवारी ने कहा कि बिजली की कटौती से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। बैठक को मृत्युंजय कुमार, गुड्डू पहलवान, सुरेेंद्र चौरसिया, राणा सिंह, दिनेश कुशवाहा, धनवंत सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुभाष तिवारी, प्रमोद राय आदि ने संबोधित किया।