कलेक्ट्रेट में धनगर समाज के लोगों ने हुंकार भरी।
प्रांतीय धनगर महासभा के आंदोलन का सकारात्मक असर मंगलवार को दिखा। डीएम ने तहसीलदारों को धनगर समाज के एससी प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया। हालांकि पाल, गड़ेरिया के लिए जाति प्रमाण पत्र के मामले में कुछ कहा नहीं गया है।
जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर धनगर महासभा के लोग मंगलवार को सातवें दिन भी धरने पर बैठे। आखिरकार शाम को प्रशासनिक अधिकारी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए तैयार हुए। जबकि तहसीलदारों को लिखित आदेश में पाल और गड़ेरिया बिरादरी के मुद्दे पर कोई स्पष्ट आदेश नहीं है। मंगलवार को शाम चार बजे डीएम अनिता श्रीवास्तव का आदेश लेकर एक प्रशासनिक अधिकारी पहुंचें। धनगर समाज के लिए जाति प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया। इसके बाद लोग सदर तहसील में पहुंचे। वहां तहसीलदार से जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की बात कही। तहसीलदार ने बताया कि जल्द ही जाति प्रमाण पत्र जारी होने लगेगा।