फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुकान का ताला तोड़कर नकदी और देसी शराब की चोरी

Sat, 25 Jul 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हरैया बसंतपुर चौराहे पर देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार की रात चोर नकदी और शराब चुरा ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखकर शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे लाइसेंसी ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।महुआडीह थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव के रामाश्रय मल्ल की हरैया बसंतपुर चौराहे पर किराए के मकान में देसी शराब की दुकान है।
विज्ञापन

देर शाम को मुनीम अंगद गोंड़ दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। काउंटर में रखा नौ हजार रुपये और शराब का 25 पाउच चुरा ले गए। दुकान लाइसेंसी रामाश्रय मल्ल के बेटे राजेश कुमार मल्ल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मिले अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महुआडी के थानेदार अमिम कुमार राय ने कहा कि शराब की दुकान में चोरी का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें