फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो घरों में चोरी के मामले में केस दर्ज

Sun, 14 Sep 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर में अलग-अलग वार्डों में दो घरों से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों घरों में हुई चोरी को एक ही अंदाज में अंजाम दिया गया है जिससे लगता है कि यह एक ही गिरोह का काम है।
विज्ञापन

दोनों चोरियों के मामले में पुलिस वार्ड में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। कोतवाली क्षेत्र के सिंधी मिल कॉलोनी के रहने वाले मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अपनी बुजुर्ग मां को घर छोड़कर वह अपनी पत्नी की आंख के इलाज के लिए 27 अगस्त को दिल्ली चले गए।
इलाज कराने के बाद दिल्ली में रह रहे अपने बेटा और बेटी के पास पत्नी को छोड़कर छह सितंबर को पुन: घर आए। जब पहले तल पर चढ़कर ताले में चाभी लगाया तो ताला खुल गया। था। वहीं वार्ड नंबर एक रघवापुर के दिलीप कुमार भारती ने बताया कि उसके घर में घुसकर चोरों ने उनकी पत्नी बेटा तथा बेटी का 2.25 लाख रुपये की नकदी समेत ाआभूषण चोरी कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें