खुखुंदू। परसिया मिश्र चौराहे के पास शनिवार को स्काॅर्पियो ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दो छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं, टक्कर के बाद स्कूटी स्काॅर्पियो में फंसी रह गई। चालक स्कूटी घसीटते हुए करीब पांच किमी आगे टड़वा गांव तक पहुंच गया। स्काॅर्पियो में स्कूटी फंसने से चिंगारी निकलता देख लोगों ने पीछा कर चालक को दबोचा लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुंच उसकी जान बचाई। पिपरा शुक्ल गांव निवासी जितेंद्र यादव की बेटी अंजू यादव (19) स्कूटी से अघैला निवासी सहेली अलका यादव (22) के साथ सोंदा में कोचिंग गई थी।
दोनों करीब 3:30 बजे घर आ रही थीं। अंजू स्कूटी लेकर देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू क्षेत्र के परसिया मिश्र चौराहे पर पहुंची थी, तभी बेकाबू स्कार्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने छात्राओं को ्मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया, जबकि स्कूटी स्काॅर्पियो में फंसी रह गई्। चालक स्काॅर्पियो से स्कूटी घसीटते हुए शेरवां बभनौली के टड़वा मोड़ तक आ पहुंचा। स्काॅर्पियो में स्कूटी फंसा देख राहगीर उसका पीछा करते हुए चालक को पकड़कर पिटाई कर दी।
समय रहते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। वरना आक्रोशित लोगों की पिटाई से चालक की जान चली गई होती। लोग पुलिस के सामने भी चालक की पिटाई करते रहें। छात्रा अंजू के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि स्काॅर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है। चालाक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।