फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: परछावन के दौरान हुए हमले में केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के रजला गांव में मंगलवार की देर शाम को परछावन के दौरान मारपीट के मामले पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया है। कुछ लोगों को से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव के पासी टोला के सत्येंद्र पासवान के घर से बरात जा रही थी। परछावन में युवतियां डांस कर रही थीं। इसी बीच बगल के टोले के कुछ युवक डांस करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि मना करने पर युवतियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवक नाराज होकर चले गए। कुछ देर बाद लाठी-डंडा, धारदार हथियार से लैस होकर काफी संख्या में लोग पहुंचे और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना-पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने चाकू से प्रहार कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। इस बीच अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।
महिलाएं रोते-चिल्लाते घर की तरफ दौड़ीं। रिश्तेदारी में गए शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी राज (23) के पेट में गंभीर चोट आई। पासी टोला के आदित्य (22) के जंघा पर चाकू से चोट आई, जबकि भरथरी (35) व मनोज (30) का सिर फट गया।
शहर कोतवाल दिलीप सिंह का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें