फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाराणसी घूमने गए किशोर की गंगा में डूबकर माैत

Thu, 29 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने गए दो किशोर नहाते वक्त गंगा नदी में डूबने लगे। एक किशोर को गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि दूसरा डूब गया।
जानकारी के अनुसार, टीचर्स कॉलोनी वार्ड के पूर्व सभासद रणजीत सिंह का (17) वर्षीय बेटा श्रेयांश सिंह छह दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम वाराणसी घूमने के लिए निकला। बुधवार की सुबह करीब 7:10 बजे श्रेयांश सिंह दोस्तों के साथ अस्सी घाट के उस पार गंगा नदी में नहाने लगा। श्रेयांश सिंह और अभिराज पासवान नहाते समय बीच नदी में चले गए। दोनों डूबने लगे।
विज्ञापन

शोर मचाने पर दशाश्वमेध जल पुलिस टीम के साथ मौके पर गोताखोर पहुंच गए। गोताखोरों की सक्रियता से अभिराज को बचा लिया। जबकि श्रेयांश सिंह नहीं बच पाया। घंटों प्रयास के बाद गोताखोरों ने श्रेयांश को बेहोशी की हालत में नदी से निकाला। आननफानन लोगों ने श्रेयांश को रामनगर अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उसके पांच अन्य साथी डर गए। जल पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को फोन से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें