बरियारपुर। थाना क्षेत्र के चौहान टोला निवासी रामप्रताप चौहान ने तीन लोगों पर गाली-गलौज करने, मारपीट कर घायल करने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर बरियारपुर पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामप्रताप चौहान के अनुसार, 15 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे वह अपने बच्चे की दवा लेने रामभरोसे चौराहे पर गया था। आरोप है कि इसी दौरान रविप्रताप यादव निवासी वार्ड नंबर सात रघुनाथपुर, बलजोर यादव निवासी वार्ड नंबर 11 रामपुर तथा रितुराज यादव निवासी वार्ड नंबर सात रामनगर ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद