रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के दिस्तौली गांव में झोपड़ी उजाड़ने तथा विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी इंदु देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 17 जून की शाम घर पर कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और झोपड़ी उखाड़कर गाय-भैंस के ऊपर फेंकने लगे। इससे पशुओं को भी चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर वृक्षा यादव समेत आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद