ईद के दिन हुई मारपीट में केस दर्ज
बरहज। क्षेत्र के पैना गांव में ईद के दिन बाइक की चपेट से बच्ची के घायल होने पर विवाद हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार को गांव के जितेंद्र सिंह छोटे की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जितेंद्र सिंह बाइक से किसी काम से बरहज जा रहे थे। गांव के समीप ही बाइक के सामने बच्ची आ गई। बच्ची को बचाने में वह खुद भी चोटिल हो गए। कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमजद, चांद मोहम्मद, अमीर, शमशाद के खिलाफ केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया गया है।