फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं सहित दस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिलाओं सहित दस पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम छितरौली में सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी से हटवाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों ने हल्का लेखपाल से दुर्व्यवहार किया। लेखपाल की तहरीर पर खामपार थाने में छह महिलाओं सहित दस लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

हल्का लेखपाल भोला यादव ने तहरीर में कहा है कि ग्राम छितरौली में सार्वजनिक खलिहान की भूमि गाटा संख्या 493, रकवा 0.101 हेक्टेयर तथा नवीन परती गाटा संख्या 433 रकवा 0.131 क्षेत्रफल पर अतिक्रमण हटाने के दौरान गांव के रामेश्वर, राहुल, आदित्य, अमित, रीता कुमारी, सविता कुमारी, मनीषा कुमारी, पनवा देवी, आशा देवी एवं रामावती देवी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहते हुए धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि छह महिलाओं सहित दस लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें