फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन के चार कमरों की रकम हड़प गया सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत भवन के चार कमरों की रकम हड़प गया सचिव
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिलाधिकारी ने सेमरौना गांव में हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया। पंचायत विभाग की ओर से कराए गए कार्यों में खामियां मिलीं। पंचायत भवन के चार कमरों की रकम सचिव हड़प लिया। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में भी अनियमितता पाई गई। डीएम ने त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कमेटी देर शाम तक जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा शनिवार को सेमरौना गांव में पंचायत भवन की जांच करने पहुंचे। पंचायत भवन निर्माण कराने को आठ कमरे का नक्शा केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तुत किया गया था, जबकि मौके पर चार कमरे ही बने हैं। निर्मित चार कमरे में खराब क्वालिटी के दरवाजे और खिड़की लगाई गई है। परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का फर्श टूटा है और शौचालय भी नहीं बना है। बरामदे में जाने के लिए एप्रोच भी नहीं बना है। डीएम ने सचिव शिशिर कुमार को कड़ी फटकार लगाई। 25 लाख रुपये की लागत से बने अंत्येष्टि स्थल में कई खामियां मिलीं। शवदाह गृह स्थल पर खराब ईंटें लगाई गई हैं। टीनशेड टूटा और शौचालय में गंदगी पाई गई। शवदाह स्थल पर आमजन के लिए कोई सुविधा नहीं है। जिलाधिकारी के सवाल पर जेई तेज बहादुर पासवान जवाब नहीं दे पाए। डीएम ने निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का भी जायजा लिया। डीएम ने अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार और श्वेता मौर्या की त्रिस्तरीय टीम बनाकर जांच रिपोर्ट देने को कहा। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें