फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत पांच पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

मानसिक रोगी युवक को धमकी देकर बैनामा करा लिया कीमती जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। मानसिक बीमार युवक को धमकी देकर कुछ लोगों ने कीमती जमीन अपने नाम करा लिया। साथ ही जमीन के रुपये भी हड़प लिए। जानकारी होने पर युवक की मां की शिकायत करने पर पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव निवासी विंदा देवी का बेटा राजन कुशवाहा मानसिक रोगी था। छह जून को खुखुंदू थाना क्षेत्र के तीन लोग राजन को शराब पिलाकर सलेमपुर ले गए और जमीन बेचने का दवाब बनाने लगे। राजन ने इसका विरोध किया तो आरोपी अपने दो साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए कीमती जमीन का बैनामा करा लिए। पीड़ित युवक ने आरोपियों के डर की वजह से किसी को जानकारी नहीं दी और विक्षिप्त रहने लगा। 14 जून को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि आरोपी बैनामा की जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। विंदा देवी ने जमीन के बैनामा के बारे में पता कराया तो सात लाख रुपये में जमीन बेचने की बात सामने आई। विंदा देवी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक के खाते में सात लाख रुपये भेजने की बात कह रहे हैं, जबकि युवक के खाते में पिछले छह महीने से कोई रकम नहीं आई है। शिकायत पर पुलिस ने खुखुंदू के अहिरौली गांव निवासी श्रीराम, सिरजावती देवी, सचिन व लार थाना क्षेत्र के बरडीहा परशुराम गांव निवासी दिलीप कुमार व भटनी थाना क्षेत्र के विनोद यादव पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें