मईल। पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक महिला की तहरीर पर एक महिला सहित चार लोगों पर छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ मनबढ़ बराबर मेरा पीछा करके गंदे कमेंट करते हैं।
विरोध करने पर मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने नवीन उपाध्याय उर्फ रोहित, लालपरी, अजीत दुबे व अनुभव दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अमित राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।