-ठेकेदार से काम कराने के बाद भुगतान नहीं देने और धमकी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक फर्म से काम कराने के बाद उसका भुगतान नहीं देने और भुगतान के लिए दबाव बनाने पर धमकी देकर दुर्व्यवहार करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन, कंपनी के मालिक समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वर्तमान में कंपनी का कार्यालय का रामनाथ देवरिया में है। 70 लाख से अधिक रुपये कंपनी पर हड़पने का आरोप है।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कालावन गांव निवासी ओमप्रकाश अपने फर्म पर जल निगम ग्रामीण की ओर से गांवों में कराए जा रहे पानी की टंकी का निर्माण व पाइपलाइन बिछाने का काम कराते हैं। गुजरात की कंपनी एलसी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने गांवों में पानी की टंकी का निर्माण व पाइपलाइन बिछाने का ठेका लिया। इस कंपनी से अनुबंध के तहत ओमप्रकाश अपने फर्म बुद्धा कंपटेटिव क्लासेज के नाम पर काम लिया था।
ग्राम पंचायत सोनाड़ी, बढ़या हरदो, परसिया तिवारी, धौला पंडित में करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का प्रोजेक्ट था। इन गांवों में 30 लाख का काम ठेकेदार ने करा दिया। भुगतान के लिए ठेकेदार ने कहा तो कंपनी की ओर से सिर्फ 14 लाख का भुगतान किया गया। बाकी भुगतान के लिए कंपनी के रामनाथ देवरिया कार्यालय पर 21 फरवरी 2025 को गया तो ओमप्रकाश के साथ जल निगम के जेई अखिलानंद, कंपनी के मालिक राजन कुमार, श्याम सुंदर और वर्कर रोहित गुप्ता ने दुर्व्यवहार करते हुए भुगतान करने से मना कर दिया। ठेकेदान ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की,मगर भुगतान नहीं हो सका है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है।