संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी दो भाइयों को शनिवार की देर शाम को लाठी-डंडे व पंच से मारपीट कर घायल कर देने के मामले में पुलिस छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है़।
गोपालपुर गांव के दिनेश्वर सिंह ने तरकुलवा थाने में तहरीर दी है। कहा है कि कुछ गोलबंद लोग शनिवार की रात में नौ बजे के करीब उनको और उनके भाई दिलीप सिंह को अकारण गालियां देते हुए लात-मुक्के, लाठी-डंडे व पंच से मारपीट कर घायल कर दिए। आरोप है कि उक्त लोगों ने जानमाल की भी धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने ऋतिक, राज, किशन, अमर, सुशील व विकास पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद