बारीपुर प्राचीन हनुमान मंदिर के निकट पानपुर रात्रिकालीन प्रीमियर लीग
संवाद न्यूज एजेंसी
गड़ेर। क्षेत्र के बारीपुर प्राचीन हनुमान मंदिर के निकट रात्रिकालीन पानपुर प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। शनिवार की रात खेले गये मैच में बारीपुर की टीम ने टेकुआं को तीन रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टाॅस जीतकर बारीपुर की टीम ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। टेकुआं के बल्लेबाज छोटू 28 और विकेश ने आठ रनों का योगदान किया। टीम ने सात विकेट खोकर 55 रन बनाए। बारीपुर के गेंदबाज रिषिकेश और प्रदीप ने तीन-तीन विकेट हासिल किया।
जवाब में बारीपुर के बल्लेबाज ने तीन विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिया। इसमें बारीपुर के बल्लेबाज प्रदीप यादव 32, उज्ज्वल छह, शिबू ने पांच रनों का योगदान दिया। टेकुआं के गेंदबाज राहुल दो व विशाल एक विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच प्रदीप यादव रहे।
दूसरा मैच भलुअनी और मईल के बीच खेला गया। भलुअनी ने सभी विकेट खोकर 45 रन बनाया। इसमें अभिषेक 13, विशाल-अनुज ने 10-10 रनों का योगदान किया। मईल के बल्लेबाजों ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें अंकुर ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। कमेंटेटर छोटे विश्वकर्मा, निर्णायक सर्वजीत यादव और राहुल यादव रहे। मौके पर भोला यादव, पवन यादव, रामकृपाल यादव, छोटू तिवारी, लक्की, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।