रुद्रपुर। नगर के टेढ़ा स्थान वार्ड से गायब युवती के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। युवती के भाई ने मंदबुद्धि बहन को शादी का झांसा देकर घर से जेवर और नकदी समेत लापता करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने तहरीर में आरोपियों पर एक सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार होने के कारण जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। टेढ़ा स्थान वार्ड निवासी शख्स से पुलिस को बताया कि उसकी बहन की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह एक पड़ोसी के घर अक्सर जाती थी।
उन लोगों ने उसे अमीर घर में शादी कराने का झांसा दिया। 20 अक्टूबर को वह किसी काम से घर से बाहर गया था। बहन जेवर और नकदी लेकर आरोपी के घर चली गई। इसके बाद पूरे परिवार वाले साजिश करके उसे और घर के एक युवक को गायब कर दिए हैं। संवाद
इ