फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पर जान से मारने की धमकी का केस

Fri, 17 Jan 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर में सड़क निर्माण के दौरान दस दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड नंबर 11 की सभासद के बेटे के बीच कहासुनी हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। सभासद के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके एक साथी के खिलाफ अपशब्द कहने, जान से मारने के मामले में केस दर्ज किया है। उधर पुलिस के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष की तहरीर की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन भठवां धर्मपुर में छह जनवरी की दोपहर सड़क निर्माण के दौरान सलेमपुर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव और वार्ड नंबर 11 लोहिया नगर के सभासद के बेटे रविभूषण राजभर उर्फ सुड्डूु बघेल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस मामले में रविभूषण राजभर उर्फ सुड्डूु बघेल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नगर पंचायत अध्यक्ष व वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर निवासी संजीव विश्वकर्मा पर अपशब्द कहने तथा जान से मारने की धमकी देने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। दस दिन बाद कोतवाली पुलिस ने रविभूषण की तहरीर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव व संजीव विश्वकर्मा के खिलाफ अपशब्द कहने और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया सभासद के बेटे की तहरीर के आधार पर नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके कर्मचारी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें