फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक का बागीचे में मिला शव

Fri, 17 Jan 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। जिगिना दीक्षित से बाजार गए युवक का शव अगले दिन सुबह पड़ोस के गांव के बागीचे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

भटनी के जिगिना दीक्षित गांव निवासी दुर्गेश मिश्र (32) दमनदीव में पत्नी व भाई के साथ रहता था। घर पर मां की मौत के बाद पिता घनश्याम मिश्र अकेले रहते हैं। घनश्याम की तबीयत खराब होने की जानकारी पर दुर्गेश इलाज कराने घर आया था। बुधवार शाम वह एकला आम चौराहे पर बाजार करने जाने की बात कह घर निकला।
पिता ने देर रात तक खोजबीन की लेकिन दुर्गेश का कहीं पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने अलगटपुर गांव स्थित बगीचे में शव देखा। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। कुछ देर बाद शव की शिनाख्त दुर्गेश मिश्र के रूप में की गई। पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि दुर्गेश नशे का आदी था। अक्सर वह शराब के नशे में इधर-उधर भटकता था। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें