फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रधान पति सहित पांच पर हत्या के प्रयास का केस

Tue, 19 Nov 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में ग्राम सभा की जांच के दौरान मारपीट हो गई। इस दौरान अफरा तफरी मच गई। वहीं जांच का कार्य बाधित हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति सहित पांच पर मारपीट व हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बभनौली क्षत्रिय गांव निवासी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि हमारे ग्राम सभा के प्रधान पति के द्वारा कराए गए कार्य का जांच करवा रहे थे। जिसका जांच करवाने का प्रार्थना पत्र मेरे द्वारा दिया गया था। जांच 16 नवम्बर की दोपहर में चल रहा थी। प्रधान पति प्रमोद सिंह व अशोक सिंह पुत्र स्वर रामाज्ञा सिंह, प्रभंस सिंह पुत्र स्वर राजदेव सिंह निवासी इश्रौली, नितेश सिंह पुत्र उमा सिंह, कुंदन सिंह पुत्र शत्रुध्न सिंह निवासी लार ने हमारी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें