फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 12 लोगों पर हत्या की कोशिश का केस

Sun, 27 Oct 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव के रहने वाले राजनाथ चौहान की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 26 अप्रैल को तीन बजे शाम को जेतपुरा गांव में रामदास चौहान, मुकेश चौहान, अनूप, पुनीत, उमेश, अभिषेक, शोभा, जानकी, रीमा, शारदा, प्रियंका, व पुष्पा चौहान द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर के रामनाथ चौहान को मारपीट करके घायल कर दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि भूमि पैमाइश की बहाने मेरे लड़के को घटनास्थल पर पहुंचने लिए कहा। उसके बाद अभी मेरा लड़का रास्ते में अभी बलियावा जैतपुर के बीच पहुंचा था तभी सभी लोगों ने लाठी डंडा लेकर के उसे घेर लिया तथा मारपीट करके घायल कर दिया। उसकी साइकिल को भी लोगों ने तोड़ दिया। 27 अप्रैल को पुलिस मेडिकल परीक्षण करा करके मामला रफा दफा करने का प्रयास करने लगी। थाना से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने रामपुर कारखाना पुलिस को संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने मुकदमा का आदेश दिया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज छानबीन में पुलिस टूट गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें