फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंदिर की भूमि पर कब्जा और महंत की पिटाई के मामले में केस

Sun, 16 Nov 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर की भूमि को लेकर शुरू हुए विवाद में पुलिस ने महंत की तहरीर पर एक महिला समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुजारी ने पुलिस को फोनकर बताया कि रविवार को आरोपी मंदिर गेट पर आकर केस वापस कराने के लिए दबाव बना रहे थे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
मंदिर के महंत जगन्नाथ दास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 नवंबर की शाम करीब 4.30 मंदिर की भूमि जो मंदिर और गोशाला के मध्य स्थित है। उस पर कुछ लोग अवैध कब्जा करने लगे। मंदिर के कार्यकर्ता और पुजारी और अन्य भक्तों ने मना किया तो लोग आग बबूला हो गए। उन्हें जान मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

मंदिर के कार्यकर्ता सोनू भारती का मोबाइल छीन लिए। इसके बाद 13 नवंबर को एक महिला के साथ छह लोग मौके पर पहुंचकर टैक्ट्रर चलाने लगे। विरोध किया गया तो उन लोगों ने मारपीट की। मंदिर पर तैनात होमगार्ड को धमकी दी गई।
इस मामले में पुलिस ने बनकटा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव की रहने वाली हिमालय देवी, उनके पुत्र अर्जुन, मझौलीराज के शंकरपुर वार्ड के पूर्व सभासद रिंकू उर्फ इन्द्रजीत सिंह, शमीम पुत्र गुलाम व कोतवाली क्षेत्र के बेल्थरा गांव निवासी अभय चंद यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
रविवार को मंदिर के पुजारी ने आरोपियों के फिर मंदिर आकर धमकी देने की सूचना दी गई। इसकी जांच के लिए भी पुलिस पहुंची। चौकी प्रभारी रंजय कुमार ने बताया कि महंथ के तहरीर पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें