फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

देवरिया। विदेश भेजने के नाम पर 60 से अधिक युवकों से लाखों रुपये की ठगी के मामले में शनिवार की शाम तीन के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
गत 26 नवंबर को देवरिया सहित विभिन्न जगहों से आए युवकों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा चौराहे पर एक कंपनी खुली है, जो विदेश भेजने के नाम पर युवकों को सुनहरा अवसर दिखाकर बेरोजगारों को चूना लगा रही है। इनका पैसा लेकर संचालक व कर्मचारी फरार हो गए हैं। कंपनी का संचालक देवरिया, बलिया, गोंडा, कुशीनगर, बिहार के सिवान, गोपालगंज सहित आधा दर्जन से अधिक जिलों के 60 से अधिक युवकों से 40 से 90 हजार रुपये लेकर बीते शुक्रवार को लखनऊ से फ्लाइट होने की बात कह उन्हें बृहस्पतिवार को कार्यालय पर बुलाया। जब युवक कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला बंद था और संचालक सहित कर्मचारी फरार थे। मोबाइल फोन भी उनका बंद मिला।
विज्ञापन

युवकों ने आक्रोशित होकर कोतवाली में धरना प्रदर्शन भी किया था। कोई सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को वह एसपी कार्यालय भी पहुंचे थे। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि श्रीअंत चौरसिया पुत्र रामकृत चौरसिया निवासी पगरा उर्फ परसिया की तहरीर पर आरोपी अजीत सिंह, नितेश कुमार, रमेश साहनी पता अज्ञात पर कुवैत एवं दुबई भेजने के नाम पर कपट पूर्वक कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेज, वीजा तैयार कर रुपये हड़प लेने तथा इन जगहों पर न भिजवाने पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें